Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

बोलेरो और ट्रक की टक्‍कर में पांच लाेगों को मौत, पांच घायल

बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर
बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर

कवर्धा, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ के कवर्धा जिले के बोडला ब्लाॅक के चिल्फी थाना क्षेत्र में रविवार शाम रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अकलघरिया गांव के पास बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर हाे गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्‍पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।

चिल्फी पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल सभी कोलकाता के रहने वाले शिक्षक और उनके परिजन बताए जा रहे हैं, जो कान्हा केसली (मध्यप्रदेश) से बिलासपुर होकर कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़ने निकले थे।

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन सतना से किराये पर ली गई थी। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार वाहन में कुल दस लोग सवार थे। अकलघरिया के पास ओवरटेक करते समय बोलेरो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसमे एक बच्ची की भी शामिल है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही चिल्फी थाना पुलिस और डॉयल 112 टीम मौके पर पहुंची। घायलों को मालवाहक पिकअप वाहन, कमांडर जीप और 112 वाहन की मदद से बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक लोगों को मृत घोषित किया, जबकि चार ने इलाज के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल अन्य पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद कवर्धा जिला अस्पताल रि‍फर किया गया है। मृतकों में एक पुरूष, तीन महिला और एक बच्ची शामिल है। खबर लिखे जाने तक मृतको और घायलो के नाम की जानकारी नही मिल पाई थीं।

पुलिस ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी लोग शिक्षक वर्ग से जुड़े परिवार के थे। वे मध्यप्रदेश के कान्हा केसली से भ्रमण कर लौट रहे थे और बिलासपुर से ट्रेन द्वारा कोलकाता जाने वाले थे। उनके पास ट्रेन टिकट और यात्रा दस्तावेज भी मिले हैं। हादसे की खबर मिलते ही कोलकाता स्थित परिजनों से संपर्क किया गया है और शवों को पहचानने के बाद अंतिम प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *