Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
BREAKING
GUJARAT

गुजरात विस में पंडित नेहरू की 136वीं जयंती पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

गुजरात विधानसभा
गुजरात विधानसभा

– विधानसभा के सचिव सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और बच्चों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

गांधीनगर, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । गुजरात विधानसभा के पोडियम पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर आज विधानसभा के सचिव सी.बी. पंड्या ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधानसभा के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यालय के छात्रों ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की। यह माहिती राज्य सूचना विभाग ने दी।

गौरतलब है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। वे बच्चों के प्रिय होने के कारण उनके जन्मदिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। पंडित नेहरू ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी। वे अपने पिता मोतीलाल नेहरू के साथ अंग्रेजों के काले कानूनों के विरुद्ध महात्मा गांधी के सत्याग्रह में शामिल हुए थे और जीवनभर गांधीजी के साथ रहे थे।

सन् 1947 से 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत की प्रतिष्ठा को विश्वभर में बढ़ाया और पंचशील के सिद्धांतों को प्रस्तुत किया। गुटनिरपेक्ष नीति, परमाणु युग का समन्वय, पंचवर्षीय योजनाएँ—ये सब उनकी ही देन थीं। तीव्र आर्थिक विकास के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करने, संपत्ति के न्यायसंगत वितरण और समानता बढ़ाने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किए।

—————

(Udaipur Kiran) / Abhishek Barad

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *