Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कोहरे ने धीमी कर दी ट्रेनों की रफ्तार, वंदेभारत, दून एवं गुवाहटी एक्सप्रेस घंटों लेट

1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे के कारण मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रहेंगी निरस्त ( ट्रेन कोहरा )

20 मुरादाबाद। हि.स.)। पूर्व से लेकर उत्तर तक छाए भयंकर कोहरे के बीच दिन प्रतिदनि ट्रेनें लेट हो रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को वंदेभारत, राप्ती गंगा, दून एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, अवध आसाम गुवाहटी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल रहीं । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो रही है। 75 प्रतिशत से अधिक रेलगाड़ियां समय से पहुंच रही है। ज्यादा लंबे रूट वाली ट्रेन विलम्ब से चल ही हैं।

शनिवार को मुरादाबाद जंक्शन से होकर निकलने वाली ट्रेन 14113 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस तीन घंटे, 15005 राप्तीगंगा एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस 40 मिनट, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस 2.25 घंटे लेट, 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस 2.10 घंटे लेट चल रही है। वहीं ट्रेन नंबर 03224 हरिद्वार-राजगीर स्पेशल को रिशड्यूल कर दिया गया है। ये ट्रेन हरिद्वार से सात घंटे की देरी से दोपहर बाद 2.20 बजे खुलेगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *