Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान त्योहार की समाप्ति तक रहेगा जारी

खाद्य पदार्थ की जांच करते अधिकारी

रांची, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर दुर्गा पूजा को लेकर चलाए जा रहे विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों लालपुर, कर्बला रोड, कांके रोड, रातू रोड सहित लगभग 25 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जांच के दौरान दूध और दूध से बने उत्पाद, पनीर, खोया, रसगुल्ला, पेड़ा, मिठाई की गुणवत्ता की जांच की गई। संदिग्ध पनीर और मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं जहां खाद्य व्यवसाय बिना स्वच्छता मानकों और एफएसएसएआई लाइसेंस के पाया गया जहां आवश्यक कई निर्देश दिए गए।

मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी खाद्य कारोबारी एफएसएसएआई से लाइसेंस प्राप्त करें और स्वच्छता मानकों का पालन करें। किसी भी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान त्योहार की समाप्ति तक लगातार जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *