Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कारागार राज्य मंत्री के घर के पीछे मिले संदिग्ध तेंदुए के पद चिन्ह

वन विभाग के सदस्यों द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान

सीतापुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कोतवाली देहात क्षेत्र के पंचमपुरवा में गुरुवार की शाम 5 बजे के आसपास अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी सरकार में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही के घर के ठीक पीछे जंगली जानवर के पगचिह्न मिलने की सूचना वन विभाग तक पहुंची। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर दौड़ी और इलाके का गहन निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में विशेषज्ञों ने पगचिह्नों को तेंदुए का होने की आशंका जताई है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। शहर की सीमा में तेंदुए की संभावित मौजूदगी ने वन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों दोनों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

वन विभाग ने खतरे को गंभीर मानते हुए कई जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए हैं, ताकि जंगली जानवर की गतिविधियों की पुष्टि की जा सके। टीम ने बताया कि पगचिह्न की बनावट और गहराई तेंदुए से मेल खाती है। साथ ही, जंगल की दिशा में एक पिंजरा भी लगाया गया है, ताकि जानवर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की कड़ी सलाह दी गई है। विभाग की टीम लगातार गांव और आसपास के खेतों में कॉम्बिंग कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक तेंदुआ प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं दिया है, लेकिन पगचिह्नों के आधार पर खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता।

पगचिह्न राज्य मंत्री के घर के पास पाए जाने से सुरक्षा एजेंसियां भी तुरंत सक्रिय हो गई हैं। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। गुरुवार को देर रात भी वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है विश्वास है कि जल्द ही पिंजरा लगाकर पकड़ने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। कारागार राज्य मंत्री के मकान के पीछे आसपास बस्ती में इलाके में फैलती दहशत के बीच ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात में अकेले खेतों की ओर न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को दें।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *