Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

माघ मेला यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जारी किया टोल-फ्री नंबर 1800 4199 139

टोल-फ्री नंबर

प्रयागराज, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल द्वारा माघ मेला के दौरान यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800 4199 139 उपलब्ध कराया जा रहा है। यह टोल-फ्री सेवा 20 दिसम्बर से प्रारम्भ की जाएगी।

यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने देते हुए शुक्रवार काे बताया कि उक्त टोल-फ्री नंबर पर निःशुल्क कॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से यात्री एकीकृत कॉल सेंटर से विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। तीर्थयात्रियों की इनकमिंग कॉल पर प्राप्त प्रश्नों का समाधान प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा किया जाएगा। यह टोल-फ्री सेवा 20 दिसम्बर से माघ मेला 2026 के समापन तक 24×7 कार्यरत रहेगी।

इस टोल-फ्री नंबर के माध्यम से यात्रियों को सभी प्रकार की ट्रेनों से सम्बंधित जानकारी, स्टेशनों एवं स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी, प्रयागराज मंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक यात्रा की जानकारी, रेलवे स्टेशनों से मेला क्षेत्र तक पहुंचने के मार्गों की जानकारी, मेला क्षेत्र से सम्बंधित सूचनाएं, स्नान पर्वों की तिथियां, प्रयागराज जिले के आसपास स्थित तीर्थस्थलों एवं प्रमुख मंदिरों की जानकारी तथा मेला क्षेत्र में स्थित रेलवे कैंप कार्यालय एवं टिकट काउंटरों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *