Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

एएसआर कप सीजन छह का फाइनल में फारबिसगंज की भिड़ंत आरा से,तैयारी पूरी

अररिया फोटो:फाइनल की तैयारी
अररिया फोटो:फाइनल मैच कल

अररिया 20 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में पूर्व क्रिकेटर अमन सिंह राजपूत और शरीम अकरम की स्मृति में आयोजित एएसआर कप सीजन छह का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा,जिसमें फारबिसगंज एमएससीसी की भिड़ंत आरा अतुल इलेवन से खेल जाएगा।फाइनल मैच देखने के लिए पचास हजार से अधिक दर्शकों के उमड़ने की आशंका को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।टूर्नामेंट के आयोजक भास्कर सिंह की निगरानी में तैयारी की जा रही है।

फाइनल जीतने वाले टीम को ट्रॉफी के साथ चार लाख रूपये नगद और उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ दो लाख रूपये नगद,वहीं मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को पल्सर 220 सीसी की बाइक और नगद सहित मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड,बेस्ट फील्डर,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बैट्समैन सहित अन्य विधाओं को लेकर आयोजक द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

एमएससीसी फारबिसगंज की ओर से जहां बिहार की ओर से रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अहमद क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुके राजेश सिंह खेलेंगे।वहीं मैच का कमेंट्री के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अपने कमेंट्री से धूम मचाए नवगछिया के अभिषेक कुमार शानू कमेंट्री करेंगे।मैच का लाइव प्रसारण एएसमसीसी यूट्यूब चैनल के साथ एसडी18 स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा।

फाइनल मैच को ऐतिहासिक बनाने में भास्कर सिंह के अलावे कुणाल सिंह,सज्जन कुमार, डिंपल चौधरी, कुमार विवेक, रोहित कुमार, करण कुमार पप्पू, मेहताब, अभिषेक कुमार, संतोष गुप्ता,कार्तिक सिंह,आदर्श गोयल सहित अन्य लगे हैं।

वहीं मैच के मुख्य आयोजक भास्कर सिंह ने अगले सीजन सात के लिए ईनामी राशि का ऐलान करते हुए बताया कि अगले साल विनर को पांच और रनर टीम को तीन लाख रूपये के साथ कई और आकर्षक इनामों को एएसआर कप में शामिल किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *