Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर बंदी ने किया हमला

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को ट्रामा सेंटर ले जाते पुलिसकर्मी

लखनऊ, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार देरशाम को लखनऊ जेल में हमला हुआ है। सफाई ड्यूटी पर कार्यरत बंदी ने उन पर हमला किया हैं। जेल अस्पताल में इलाज करने के बाद डाक्टरों ने उन्हें जांच के लिए ट्रामा सेंटर केजीएमयू भेज दिया।

इस सिलसिले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। उनको समुचित इलाज उपलब्ध करवाया जाए।

इस संबंध डीजी जेल, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बताया कि खनन घोटाले के आरोप में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति गोसाईगंज जेल में बंद हैं।

मंगलवार की देर शाम को सफाई करने के दौरान एक बंदी से गायत्री प्रजापति की कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में धक्का मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान सफाई ड्यूटी पर लगे बंदी ने आक्रोशित होकर उन्हें अलमारी के नीचे का स्लाइड करने वाला हिस्सा मार दिया, जिसमें गायत्री प्रजापति को सिर पर सतही चोट आ गई। जेल में उनका इलाज कराया गया। जांच के लिए उन्हें केजीएमयू लाया गया है। उनको पांच से छह टांके लगने की बात सामने आ रही हैं। जेल प्रशासन अपने स्तर पर करवाई कर रहा हैं।——–

(Udaipur Kiran) / दीपक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *