Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का हुआ शिलान्यास

Photo
Photo

बोकारो, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) चास प्रखंड के खामरबेंदी में मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह भवन झारखंड सरकार के 15वें वित्त आयोग मद (स्वास्थ्य विभाग) से स्वीकृत है। शिलान्यास पूर्व मंत्री सह विधायक उमाकांत रजक ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रजक ने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत और सुलभ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि नए उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित होगा।

उन्होंने बताया कि यह नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसके पूर्ण होने पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, बुनियादी जांच और प्राथमिक उपचार जैसी स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंच सकेंगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सरकार और विधायक रजक के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि यह कदम क्षेत्र के स्वास्थ्य व समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महाथा, रामपद रविदास, बाघु रजवार, प्रकाश कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *