Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 22 दिसम्बर से

अररिया फोटो:सांसद प्रदीप कुमार सिंह

अररिया 20 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । अररिया जिला मुख्यालय में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 22 से 25 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य जिले के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।महोत्सव का उद्घाटन समारोह नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जबकि समापन समारोह 25 दिसंबर को जूनियर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में संपन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि समापन समारोह अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जो कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान करेगा।

चार दिवसीय खेल आयोजन में जिले के विभिन्न सरकारी एवम गैर सरकारी विद्यालयों से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन एवं हाफ मैराथन जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से जिले की आने वाली पीढ़ी में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। छात्र- छात्राओं के बीच विभिन्न खेल के बहाने एकता और समरसता का संदेश जाएगा। आयोजकों के अनुसार सांसद खेल महोत्सव जिले के उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आयोजन समिति ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और सांसद खेल महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *