Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनी चार अवैध दुकानें ध्वस्त, बुलडोजर कार्रवाई से एक करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त

अतिक्रमण हटाती जेसीबी
गिराया गया बना घर

सीतापुर, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । लहरपुर में मंगलवार दोपहर बाद मजाशाह चौराहे से केसरीगंज मार्ग पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खलिहान की सरकारी भूमि पर बने चार अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

गाटा संख्या 454, रकबा करीब 2 बीघा खलिहान की भूमि पर सफी उल्ला और बरकत उल्ला ने अवैध कब्जा कर चार पक्की दुकानें खड़ी कर ली थीं। तहसील प्रशासन ने पहले इन्हें नोटिस दिया, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद राजस्व टीम ने धारा-67 के तहत बुलडोजर की मदद से सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर भूमि को पूरी तरह कब्जा-मुक्त करा लिया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक अमर सिंह, लेखपाल राहुल यादव और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दुकानों के ध्वस्तीकरण की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बुलडोजर की कार्रवाई देखकर आसपास के अन्य अवैध कब्जाधारियों में भी हड़कम्प मच गया।

लहरपुर की उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने बताया कि मंगलवार को कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी भूमि की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *