Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार के रोहतास में दो बाईक की टक्कर में चार की मौत

अस्पताल में परिजन

डेहरी आन सोन, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र के ढेलाबाग मौना पथ पर बुधवार की शाम गोही गांव के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार चारों युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को सीएचसी अकोढ़ी गोला भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने चारों युवक को मृत घोषित कर दिया ।

पुलिस के अनुसाए मृतक युवक डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बीघा निवासी उमा शर्मा के पुत्र विकास शर्मा व संजय तिवारी के पुत्र विकाश तिवारी , नासरीगंज थाना क्षेत्र के मांगितपुर निवासी लोहा शर्मा के पुत्र अनमोल शर्मा सहित एक युवक की मौत हो गई ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक टकराते ही एक बाईक में आग लग गई। उस पर दो युवक की झुलसने से मौत हो गई, जबकि दो युवक की गम्भीर चोट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एक बाईक जिसका नम्बर बीआर 24 एओ 8485 है, पर दो युवक सवार होकर अपने गांव मंगीतपूर सोहगी जा रहे थे। वहीं दुसरा बाईक जिसका नम्बर बीआर 24 एएल 6239 पर दो युवक सवार होकर नासरीगंज से अपने घर डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा जा रहे थे । तभी गोही गांव के समीप दोनों बाईक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। देखते ही देखते एक बाइक में आग पकड़ लिया। दोनों बाईक पर सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार डालमिया नगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा गांव निवासी संजय तिवारी के पुत्र विकास तिवारी तथा पीछे बैठा उमा शर्मा के पुत्र बंटी शर्मा के रूप में पहचान हुई। वहीं मंगीतपूर सोहगी के रहने वाले लवजी शर्मा का पुत्र अनमोल शर्मा के रूप में पहचान हुई है, जबकि पीछे बैठा युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

दुर्घटना की खबर सुनते ही आयरकोठा पुलिस मौके पर पहुंच कर चारो युवकों के शव को पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *