
डेहरी इन सोन, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) .
रोहतास जिले के डेहरी स्थित
Examination केंद्र डीएवी पब्लिक स्कूल कटार डेहरी में चालक सिपाही भर्ती Examination में सचिवालय पटना के वरीय कोषागार पदाधिकारी बन Examination में Examination र्थी को नकल कराते व्यक्ति,Examination र्थी,प्रश्न पत्र हल करने वाले युवक समेत चार को अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार के निर्देश पर जांचोपरांत पकड़ा गया है.
एएसपी अतुलेश झा ने आज पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया कथित कोषागार पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह पुलिस के कड़ी पूछ ताछ में पटना महेंद्रू में प्रशिक्षण केंद्र (कोचिंग सेंटर)के शिक्षक खुद को बताया है.इसके साथ जिला प्रशासन रोहतास का बोर्ड लगा स्कॉर्पियो पंजीयन संख्या बीआर 22पी 8266 पकड़ा गया है.
इसके साथ Examination र्थी जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार प्रश्न पत्र हल करने वाला युवक इसी थाना क्षेत्र के सुलेमानपुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव और वाहन चालक रमेश कुमार को इंद्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता पुलिस हिरासत में थाने लाई है.Examination र्थी और कथित पदाधिकारी को रुपए पर सेटिंग करने वाला सरगना गोलू कुमार फरार है.
उन्होंने बताया कि Examination से एक दिन पूर्व ही कथित पदाधिकारी Examination केंद्र का निरीक्षण कर गया था.Examination के दिन केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी समेत सभी कर्मियों को अव्यवस्था को लेकर जमकर हड़काया और चिन्हित Examination र्थी के निकट पहुंच उसे कदाचार करने का आरोप लगा अंक पत्र के साथ बाहर लाया.आधा घंटा तक वापस Examination कक्ष में नहीं लौटने पर विक्षक ने केंद्राधीक्षक को सूचना दी.दोनो की खोजबीन होने लगी.इसी क्रम में Examination र्थी आता दिखा.जिसका अंक पत्र के अधिकांश प्रश्न हल किए हुए थे.किसने कहा कि मुझे डांटफटकर छोड़ दिए है.कथित अधिकारी नीचे बरामदे में टहलते दिखे.जिसकी सूचना केंद्राधीक्षक द्वारा एसडीएम को दी गई.तत्काल एसडीएम नीलेश कुमार और वे केंद्र पर पहुंचे.
उक्त व्यक्ति की पहचान पत्र और प्राधिकृत पत्र की जांच की गई जो फर्जी पाया गया. स्कॉर्पियो के जांच में प्रश्न पत्र हल करने वाला युवक रसद पानी के साथ गाड़ी के डिक्की में मिला.
Examination र्थी और कथित अधिकारी को रुपए लेन देन कर सेटिंग करने वाला गोलू नामक युवक की पुलिस तलाश कर रही है. एएसपी ने कहा कि इनकी अपराधिक इतिहास अन्य जिलों से पता किया जा रहा है.इस सिंडीकेट से जुड़े अन्य लोगों के लिए छापेमारी की जा रही है.इनके साथ चार मोबाइल के साथ अन्य उपकरण पकड़ा गया है.
—————
(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र मिश्रा
