घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार घायल,एक ट्रामा सेंटर रेफर

जिला अस्पताल में भर्ती ब्लास्ट में घायल लोग का इलाज करे हुए चिकित्सक
ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल मुन्नू
सिलेंडर ब्लास्ट में घायल लोग जिला अस्पताल में भर्ती इलाज करवाते हुए

जौनपुर ,04 दिसंबर (Udaipur Kiran) . यूपी के जौनपुर में बुधवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में खाना बनाते समय हुई. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को घर से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद, चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जहां जिला अस्पताल से मुन्नू की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने बेहतर उपचार के लिय वाराणसी रेफर किया है.घायलों में वर्षीय मुन्नू (40)पुत्र सुलेमान मेराज (14)पुत्र मुन्नू अहमद साहिल(17) पुत्र सलीम और समीना (35) पत्नी मुन्नू अहमद) शामिल हैं. ये सभी हिनौती गांव के निवासी हैं. रात में खाना बनाते समय अचानक घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट हुआ लोग घर से निकल कर भाग रहे थे कि ब्लास्ट के कारण उनकी छत उड़ गई जिसकी जिसके कारण भी दो लोग घायल हैं. घटना के संबंध में पड़ोसी अरविंद कुमार ने जिला अस्पताल में बताया कि यह लोग घर में खाना बना रहे थे की तभी सिलेंडर ब्लास्ट कर गया ऊपर से मालवा गिरने के कारण चार लोग घायल है जिसमें एक ही हल गंभीर है उन्हें वाराणसी रेफर किया जा रहा है जबकि तीन लोग का यही इलाज चल रहा है सभी एक ही घर के हैं. रात लगभग पौने नौ बजे की घटना है. ये सभी मेहनत मजदूरी का काम करते हैं. वही इस संबंध में इलाज कर रहे डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि यह लोग मरियाहू सीएससी से रेफर होकर आए हैं. बताया जा रहा है कि यह लोग सिलेंडर ब्लास्ट कारण झुलसे हैं. सभी की हालत गंभीर है मुन्नू जो ज्यादा गंभीर है,उसे वाराणसी से किया जा रहा है. बाकी तीन का इलाज नहीं चल रहा है. बाकी की स्थिति सही है.

वही इस मामले में गुरुवार को जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है.बाकी जांच पड़ताल की जा रही है घायलों को बेहतर उपचार के लिय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जांच पड़ताल के बाद जो सामने आएगा उसपर विधिक कार्रवाई की जाएगी. इसमें कुल चार लोग घायल हैं.

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Leave a Comment