Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अवसाद में युवक ने जहर खाकर दी जान

थाना चुनार, मीरजापुर।

– पत्नी की मौत का सदमा न झेल सका पति

मीरजापुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चुनार कोतवाली क्षेत्र के गोबरदहा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अवसाद से जूझ रहे 37 वर्षीय किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी की हाल ही में हुई मौत के बाद गहरे सदमे में था।

सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के निवासी विनोद पाल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के मुताबिक, 28 अक्तूबर को उनकी पत्नी रीना की मौत हो गई थी, जिसके बाद से विनोद मानसिक रूप से टूट चुके थे। मामा दिनेश पाल ने बताया कि पत्नी के निधन के बाद विनोद खुद को बिल्कुल अकेला महसूस कर रहे थे और लगातार अवसाद में रहते थे।

रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे तो विनोद मृत अवस्था में मिले। कमरे में जहर का सेवन करने के संकेत मिले, जिसके बाद परिजन में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।

चुनार कोतवाल विजय शंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *