Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

तेहरवीं कार्यक्रम से लौट रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पड़री थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेहरवीं कार्यक्रम से लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ की बाइक से टक्कर लगने पर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

कोहरा का देवरी गांव निवासी 55 वर्षीय गौतम, मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते थे। उनके ससुराल भरपुरा में सास का कुछ दिन पहले निधन हुआ था और मंगलवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था। गौतम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम साइकिल से घर लौट रहे थे।

उसी समय, जब वह कोटवां गांव के पास पहुंचे, अचानक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गौतम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मंडलीय अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बाइक सवार की तलाश में पुलिस जुट गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *