Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत

फोटो

संभल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

जनपद संभल के आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर घने कोहरे में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किशोर और महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 08 बजे जनपद संभल की तहसील चंदौसी के बहजोई कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव खजरा के पास हुई। एंबुलेंस से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी सुरेश (35 वर्षीय) पुत्र ओमप्रकाश, उनकी पत्नी विमलेश (30 वर्षीय), बेटे प्रतीक (15 वर्षीय) और संजय (40 वर्षीय) के रूप में हुई है। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक किशोर और महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है।

(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *