Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पं. राम प्रसाद बिस्मिल की स्मृति में गोरखपुर जेल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

पं. राम प्रसाद बिस्मिल की स्मृति में गोरखपुर जेल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

गोरखपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गोरखपुर की पावन धरती शहादत और बलिदान की साक्षी रही है। देश की आज़ादी के महान क्रांतिकारी स्वर्गीय पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी को अंग्रेज़ों द्वारा 19 दिसंबर को गोरखपुर जेल में फांसी दी गई थी। उनकी पुण्य स्मृति में शुक्रवार काे गोरखपुर जेल परिसर में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के अनुषांगिक संगठन नेशनल मेडिको ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) गोरक्ष प्रांत, सेवा भारती सचल चिकित्सालय, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने जेल के कैदियों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर चिकित्सा शिविर की विधिवत शुरुआत हुई।

इस अवसर पर नेशनल मेडिको ऑर्गेनाइजेशन, गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह श्रीनेत, डॉ. दुर्गा प्रसाद दुबे, डॉ. रत्नेश तिवारी, डॉ. अमित पांडे (दंत रोग विशेषज्ञ) तथा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कॉलेज प्रेसिडेंट डॉ. अखिलेश्वरी जी के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक सशक्त टीम ने मरीजों का उपचार किया।

चिकित्सक दल में प्रमुख रूप से डॉ. दुर्गेश तिवारी, डॉ. आकाश सिंह, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. अमरीश त्रिपाठी, एम्स से डॉ. पार्थ गर्ग, डॉ. अविनाश कुमार, प्रभात, डॉ. रजत रतन जायसवाल, डॉ. निशांत पांडे, डॉ. पाठ मिला मिश्रा, डॉ. जानवी त्रिपाठी, डॉ. आयुषी गुप्ता, डॉ. प्रदोशी तिवारी, डॉ. अमरीश राय, डॉ. अतुल जायसवाल आदि रहे।

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *