Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

रामकृष्ण मिशन मेडिकल सेंटर में निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप आयोजित, 320 मरीज लाभान्वित

रामकृष्ण मिशन मेडिकल सेंटर में निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप आयोजित, 320 मरीज लाभान्वित

जम्मू, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामकृष्ण मिशन मेडिकल सेंटर, रामकृष्ण विहार उधेयवाला, जम्मू में शनिवार को एक निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में हृदय स्वास्थ्य, दंत स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया जिसमें स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कैंप का नेतृत्व एस्कॉम्स अविघ्ना हार्ट सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीरज गुप्ता ने किया। उनके साथ डेंटिस्ट्री सेवाएं डॉ. राकेश रैना द्वारा प्रदान की गईं। इंदिरा गांधी गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की टीम ने भी सहयोग किया जिसका पर्यवेक्षण विभाग की रजिस्ट्रार डॉ. मनीषा कौल और डॉ. मयंक हाली ने किया।

जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, डेंटिस्ट्री, गायनेकोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही ईसीजी, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड और न्यूरोपैथी जैसे कई जांच परीक्षण भी मौके पर किए गए। कैंप में आने वाले फास्टिंग मरीजों के लिए कुछ आवश्यक जांचों वाला एक फुल बॉडी चेक-अप पैकेज रियायती दर पर उपलब्ध कराया गया ताकि प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान की जा सके।

इस अवसर पर एसडीएम मढ़ पल्लवी मिश्रा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े रमन गुप्ता भी उपस्थित रहे। कैंप में कुल 320 मरीजों ने 12 डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाया। रामकृष्ण मिशन, जम्मू के सचिव स्वामी यज्ञधरानंद जी ने कहा कि मिशन समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। यह हेल्थ कैंप सामुदायिक कल्याण और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक प्रयास के रूप में देखा गया।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *