Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

क्रांति के अग्रदूत थे स्वतंत्रता सेनानी ज्वाला बाबू :नीरज

समारोह में सांसद व अन्य

नवादा,17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में वारिसलीगंज प्रखंड के आईटीआई प्रांगण में में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद सिंह की 45वीं पुण्यतिथि मनाई गई। समारोह का उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड के प्रांतीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह ने की ।

जदयू जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ,पूर्व विधायक अरुण देवी ,मुखिया राजकुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अरुण देवी के पति अखिलेश सिंह, मुकेश कुमार ,कांग्रेसी नेता अजय कुमार तिवारी आदि ने ज्वाला बाबू के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की संकल्प लिया ।समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि ज्वाला बाबू क्रांति के अग्रदूत थे।

उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, आचार्य विनोबा भावे, लोकनायक जयप्रकाश नारायण ,जननायक कर्पूरी ठाकुर आदि के साथ मिलकर देश को आजाद करने में सक्रिय भूमिका निभाई ।आजादी के आंदोलन में ज्वाला बाबू को जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वारसलीगंज में इसलिए ही आज भी ज्वाला बाबू की क्रांति की लहर दौड़ रही है। तभी वारसलीगंज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को मैं संदेश देता हूं कि ज्वाला बाबू के सपनों का समाज बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें ।तभी आप ज्वाला बाबू के अरमानों को पूरा कर सकते हैं ।ज्वाला बाबू के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान से ही राष्ट्र का सम्मान बढ़ेगा ।

स्थानीय मुखिया राजकुमार सिंह ने अपने आईटीआई कॉलेज में अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ज्वाला बाबू को अरमानों को गांव -गांव तक पहुंचाएंगे ।पूर्व विधायक अरुणा देवी ने कहा कि ज्वाला बाबू के आदर्शों पर ही वारिसलीगंज क्षेत्र के युवा चल रहे हैं। आगे भी पढ़ते रहेंगे।

जिला पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह ने कहा कि ज्वाला बाबू आज भी समाज के प्रेरणा स्रोत है ।उनकी प्रेरणा से ही वारसलीगंज में विकास के क्षेत्र में बदलाव होना निश्चित हुआ है। ज्वाला बाबू के आदर्शों को अपनाने का भी संकल्प लिया गया। इलाके के गरीबों के बीच मुखिया राजकुमार सिंह के सौजन्य से 500 कंबलों का वितरण किया गया। विधान परिषद नीरज ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा दुनिया में कोई धर्म नहीं है।

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *