Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दशहरा से दीपावली तक लगभग जलविहीन रहेगी हर की पैड़ी, वार्षिक मेंटेनेंस के लिए 18 दिन बंद रहेगी गंग नहर

गंग नहर

हरिद्वार, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । परंपरागत क्लोजर के तहत दशहरा की मध्य रात्रि से दीपावली की मध्यरात्रि तक हरिद्वार में हर की पैड़ी लगभग जलविहीन रहेगी।

क्योंकि वार्षिक मेंटेनेंस के लिए से गंग नहर 18 दिन तक बंद रहेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग गंगनहर से सिल्ट हटाने सहित मेंटेनेंस के अन्य कार्य कराएगा।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि गुरुवार को दशहरे की मध्यरात्रि से गंगनहर बंद कर जाएगी और छोटी दीपावली की मध्यरात्रि को गंगनहर में पानी छोड़ा जाएगा। इस बाबत मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्षिक मेंटेनेंस के लिए दशहरा से लेकर दीपावली तक के अंतराल में गंगनहर बंद रहती है। दीपावली की मध्यरात्रि को ही गंगनहर में जल छोड़ा जाता है।

सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि इस दौरान हरकी पैड़ी भागीरथी बिंदु से आने वाली गंगा की अविछिन्न धारा से ही गंगाजल उपलब्ध रहेगा। 19 अक्टूबर की रात 12 बजे गंगा क्लोजर समाप्त होगा। 20 अक्टूबर की सुबह श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी सहित अन्य सभी घाटों पर पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। हरिद्वार से आगे गंग नहर के स्रोत से जल लेने वाले संस्थानों व प्रकल्पों को सूचित कर दिया गया है, ताकि वे इस अवधि में जल की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *