Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गंगा तीरा सजने लगा तम्बुओं का शहर मेला रामनगरिया

पांचाल घाट

फर्रुखाबाद,16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गंगा तट पांचालघाट पर लगने वाले मेला रामनगरिया में कल्पवासियों का आना शुरू हो गया है। अर्ध कुम्भ की भांति तीन जनवरी से शुरू होने वाले मेले को लेकर मेला समिति ने भूमि के समतलीकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

एक माह तक लगने वाले गंगा किनारे इस मेले में साधु-संत अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित कराने के लिए पहुंचने लगे हैं। मेला रामनगरिया को ‘मिनी कुंभ’ भी कहा जाता है। यह प्रदेश के प्रसिद्ध मेलों में शुमार है, जहां देश भर से श्रद्धालु आकर एक माह भागीरथी के पावन तट पर कल्पवास करते हैं। हर वर्ष लगभग 20 हजार कल्पवासी मेले में आते हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए सर्कस, नौटंकी, मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र रहते हैं। दैनिक उपभोग की सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रहती हैं। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच सजता है, जहां सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं के कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और मुशायरे आयोजित किए जाते हैं। अर्धकुंभ की तरह यहां भी साधु-संत अपने अखाड़ों के साथ आते हैं। पंडालों में धार्मिक प्रवचन होते हैं जिससे भक्त आत्मिक आनन्द और मानसिक शांति की अनुभूति करते है। मेले में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के साथ सरकारी राशन दुकानों से अनाज वितरण की भी समुचित व्यवस्था की जाती है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है।

(Udaipur Kiran) /chandra pal singh sengar

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *