Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

मुख्यमंत्री से हॉकी इंडिया के महासचिव ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री और भोला सिंह

रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में 28 दिसंबर 2025 से हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 के आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने इस प्रतिष्ठित हॉकी लीग के आयोजन की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *