Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने काेहरे काे देखते हुए वाहनों की गति सीमा पर कसी लगाम

फाइल फोटो

गाजियाबाद, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कोहरे की दस्तक के साथ ही एक्सप्रेसवे और हाईवे पर हादसे बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आज सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई), ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) और एनएच-नौ पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार को कम कर दिया है।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, इन मार्गों पर भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 40 और हल्के वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा तय की गई है। आम दिनों में यहां भारी वाहन 80 और हल्के वाहन 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तय थी।

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने मंगलवार काे बताया कि लगातार दो दिन से एक्सप्रेसवे समेत अन्य मार्गों पर हो रहे हादसों को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है। वाहनों की रफ्तार कम होने से कोहरे में हादसों को नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है, जो इस पर नजर रखेगी।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर कोहरा फरवरी तक रहता है। इसे देखते हुए अधिकतम गति कम करने की एडवाइजरी 15 दिसंबर रात 11 बजे से 15 फरवरी 2026 तक के लिए लागू की गई है। अगर तय समयसीमा के बाद भी कोहरा रहता है तो इसे बढ़ाया जा सकता है।उनके अनुसार, वाहन चालकों को एडवाइजरी के पालन के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई से सहयोग मांगा गया है। वाहन चालकों को एनएचएआई की ओर से अनाउंसमेंट और डिजिटल बोर्ड के माध्यम से एडवाइजरी की जानकारी दी जाएगी। टोल और रेस्ट एरिया में इस बारे में जागरूक करने वाले बोर्ड लगाने की योजना भी बनाई जा रही है। एनएचएआई को अपने स्तर से एक्सप्रेसवे व हाईवे पर सुरक्षा के लिए कार्य करने को भी कहा गया है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *