Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गरीब व जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क बारातशाला की सौगात

लोकार्पण के दौरानविधायक अमिताभ बाजपेयी व अन्य

कानपुर, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) । समाज के हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। महर्षि बाल्मीकि बारातशाला जैसे जनकल्याणकारी कार्यों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक आयोजनों में सम्मानपूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिलेगा। यह बातें रविवार को आर्यनगर विधानसभा से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कही।

विधायक अमिताभ बाजपेयी द्वारा वार्ड हरबंस मोहाल में विधायक निधि से निर्मित महर्षि वाल्मीकि बारातशाला का रविवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस बारातशाला का निर्माण क्षेत्र की गरीब, जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर जनता के सामाजिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इस बारातशाला को आम जनता के लिए निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विवाह, तिलक, जन्मदिन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्षेत्रीय लोगों ने बारातशाला के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया और कहा कि यह लंबे समय से क्षेत्र की मांग थी, जो अब पूरी हुई है।

कार्यक्रम में पार्षद रजत बाजपेयी, अंबर त्रिवेदी, कुतुबुद्दीन मंसूरी, पप्पन शर्मा, अमित बाल्मीकि (बिल्लू), चंकी गुप्ता, दीपा यादव अनिल सोनकर, आकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *