Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

हाथियों के आतंक से जूझ रहे इलाके में सोलर स्ट्रीट लाइट की सौगात

प्रधान संतना सिंह सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन करते हुए

सिलीगुड़ी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी ब्लॉक के टुकरियाझाड़ जंगल संलग्न इलाकों में हाथियों का उपद्रव अक्सर देखा जाता है। इस वजह से रात के समय अंधेरा ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ था। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ परियोजना के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों की इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गगारुजोत क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया गया है। शुक्रवार को दिलसारामजोत इलाके में कुल दस सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन रानीगंज–पानीशाली ग्राम पंचायत की प्रधान संतना सिंह ने किया।

इस परियोजना के तहत करीब तीन लाख 13 हजार रुपये की लागत से हाथियों के उपद्रव वाले इलाकों में दस सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है।

ग्राम पंचायत प्रधान संतना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ग्राम बांग्ला विकास ज्वार लगातार आगे बढ़ रहा है। ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ परियोजना के जरिए विकास कार्य किए जा रहे है। हाथियों के आतंक से प्रभावित क्षेत्र में स्ट्रीट सोलर लाइट लगाई गई है, जिससे लोगों को रात में काफी राहत मिलेगी। वहीं, सोलर स्ट्रीट लाइट मिलने से स्थानीय निवासी बेहद खुश हैं और उन्होंने पंचायत प्रशासन का आभार जताया है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *