Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

फांसी पर लटका मिला बालिका का शव, घर में मचा कोहराम

फोटो

औरैया, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया, जब परिजनों ने घर के कमरे के कुंडे से एक बालिका का शव लटका हुआ पाया। मासूम की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना ग्राम अड्डा जगन्नाथपुर की है, जहां अवधेश कुमार अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ रहते हैं। परिवार के अनुसार, प्रतिदिन की भाँति सोमवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने स्थानों पर सो गए थे। सुबह जब घर के लोग जागे, तो उन्होंने देखा कि कमरे के कुंडे से सबसे छोटी पुत्री प्रिंसी का शव लटका हुआ है। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही अजीतमल के प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की और प्रारम्भिक जांच के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी तक मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *