Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

व्हाइट नाइट कोर के जीओसी मिश्रा ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम क्षेत्रों का किया दौरा

व्हाइट नाइट कोर के जीओसी मिश्रा ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम क्षेत्रों का किया दौरा

जम्मू, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और इस क्षेत्र में परिचालन तैयारियों और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने सैनिकों से भी बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी व्यावसायिकता, धैर्य और दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की।

व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा कि जीओसी व्हाइट नाइट कोर ने जीओसी ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के साथ मिलकर कृष्णा घाटी (पुंछ) और नौशेरा (राजौरी) क्षेत्रों में अग्रिम चौकियों का दौरा किया ताकि परिचालन तैयारियों की समीक्षा की जा सके और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा गतिशीलता का आकलन किया जा सके।

जीओसी ने सभी जवानों व अधिकारियों को राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा में सर्वाेच्च परिचालन दक्षता और दृढ़ आक्रामक रुख बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *