Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष : कार्यशाला में हुई सुशासन सप्ताह पर हुई चर्चा

मौजूद अधिकारी

-चौधरी चरण सिंह को दी गई श्रंद्धाजलि

फर्रुखाबाद, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत प्रशासन गांव की ओर विषयक जनपद स्तरीय कार्यशाला आयाेजित की गई। मुख्य अतिथि जनपद में जिलाधिकारी रहे रिटायर्ड आईएएस मानवेन्द्र सिंह रहे जबकि विशेष अतिथि रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार तिवारी रहे। कार्यक्रम का शुभांरम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया ।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों पर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है। उन्होने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सावधानी से कार्य करना चाहिए और सरकार की मंशा के अनुरूप बिना किसी के दबाव में आये सरकारी योजनाओं का लाभ एवं न्याय दिलाने में सजग रहना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। डॉ विनोद कुुमार तिवारी ने भी अपने विचार रखे।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि जनपद के अधिकारी सरकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुॅचने के लिए प्रतिबद्व हैं। कार्यशाला में किसान नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह को वक्ताओं ने श्रद्वांजलि अर्पित की । सभा का संचालन जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *