Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

25 दिसंबर तक औरैया में मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर

फोटो

औरैया, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य ने बताया कि जनपद में 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत लोक शिकायतों के निस्तारण हेतु तहसील मुख्यालयों एवं पंचायत स्तर पर विशेष शिविर हाेंगे। इनमें स्टेट पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के साथ-साथ भारत सरकार की केन्द्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली में लंबित मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सर्विस डिलीवरी आवेदनों का निस्तारण तथा ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिक डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 23 दिसंबर को जनपद स्तर पर एक कार्यशाला हाेगी। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा के ऐसे सेवानिवृत्त अधिकारी हाेंगे। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शासनादेश के अनुसार गतिविधियां कर प्रतिदिन फोटोग्राफ सहित विवरण पोर्टल पर अपलोड करें।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *