Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने नमस्कार फाउंडेशन के साथ किया एमओयू, कौशल विकास एवं प्लेसमेंट का मिलेगा बढ़ावा

गोरखपुर विश्वविद्यालय और नमस्कार फाउंडेशन के बीच कौशल विकास एवं प्लेसमेंट उन्मुख शैक्षणिक गतिविधियों हेतु एमओयू*
गोरखपुर विश्वविद्यालय और नमस्कार फाउंडेशन के बीच कौशल विकास एवं प्लेसमेंट उन्मुख शैक्षणिक गतिविधियों हेतु एमओयू*
गोरखपुर विश्वविद्यालय और नमस्कार फाउंडेशन के बीच कौशल विकास एवं प्लेसमेंट उन्मुख शैक्षणिक गतिविधियों हेतु एमओयू*
गोरखपुर विश्वविद्यालय और नमस्कार फाउंडेशन के बीच कौशल विकास एवं प्लेसमेंट उन्मुख शैक्षणिक गतिविधियों हेतु एमओयू*
गोरखपुर विश्वविद्यालय और नमस्कार फाउंडेशन के बीच कौशल विकास एवं प्लेसमेंट उन्मुख शैक्षणिक गतिविधियों हेतु एमओयू*

गोरखपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने छात्रों के कौशल विकास, नवाचार और रोजगारोन्मुख शिक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गोरखपुर स्थित नमस्कार फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एमओयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में संपन्न हुआ।

समझौते पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. पूनम टंडन तथा नमस्कार फाउंडेशन की ओर से संस्था के अध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए कौशल संवर्धन, नवाचार, सामुदायिक सहभागिता तथा प्लेसमेंट-केंद्रित शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इस एमओयू के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, स्पेस/एयरोस्पेस, मीडिया, तथा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से संबंधित कार्यशालाओं, सेमिनारों और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इस फाउंडेशन के साथ सहयोग से विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों को इसरो (ISRO) में इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त हुआ है, जो विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों से जुड़ने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

नमस्कार फाउंडेशन, गोरखपुर एक सक्रिय गैर-सरकारी संस्था है, जो शिक्षा, रोजगार, जनजागरूकता और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में शैक्षणिक कार्यक्रमों, अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान, जागरूकता अभियानों तथा एआई, रोबोटिक्स, स्पेस एवं मीडिया से जुड़े प्रशिक्षण और इंटर्नशिप कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों संस्थान स्टाफ डेवलपमेंट, संयुक्त कार्यशालाएं/सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध परियोजनाएं, छात्र एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान तथा अन्य शैक्षणिक एवं नवाचार-आधारित गतिविधियों में परस्पर सहयोग करेंगे।

यह एमओयू विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के लिए इंटर्नशिप, कौशल विकास एवं प्लेसमेंट-केंद्रित शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. रामवंत गुप्ता सहित विश्वविद्यालय एवं नमस्कार फाउंडेशन के अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *