Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गोरखपुर विश्वविद्यालय : विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम होने लगे घोषित

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-छात्र परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं

गोरखपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के अंतिम दिन ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित होने शुरू हो गए हैं।

विश्वविद्यालय ने एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) तृतीय सेमेस्टर, एमएससी (प्लांट बायोटेक्नोलॉजी) तृतीय सेमेस्टर, एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) तृतीय सेमेस्टर तथा एमए (जे.एम.सी.) तृतीय सेमेस्टर के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। सभी पाठ्यक्रमों में किसी भी विद्यार्थी के परिणाम को अधूरा नहीं रखा गया है। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के शैक्षणिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इसी प्रतिबद्धता के कारण परीक्षाओं का आयोजन हो या मूल्यांकन कार्य—हर प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा रहा है। विषम सेमेस्टर के परिणाम अंतिम परीक्षा दिवस से ही जारी करना हमारे विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण का प्रमाण है।

————–

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *