Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अपना घर आश्रम में उल्लास से मनाया गया गोवर्धन पूजा

भोजन करते निराश्र‍ित सदस्‍यगण

रांची, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांग और निराश्रितों के साथ बुधवार को हर्ष उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा (अन्नकुट) मनाया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी कविता वेंकट गाड़ोदिया और पंकज पोद्दार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों तथा सेवादारों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन मे पराठा, सब्जी, दाल, वेजिटेबल पुलाव, चिप्स, गुलाब जामुन के अलावा दोपहर और शाम को ड्राई फ्रूट खिलाकर सेवा की गई।

वहीं भोजन में परंपरागत गोवर्धन पूजा प्रसाद के साथ साथ विविध व्यंजन परोसा गया। मौके पर सबों ने कई खेल और गीत संगीत का भी आनंद उठाया।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने इस कार्य के लिए कविता वेंकट गाड़ोदिया और पंकज पोद्दार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्ग के लिए ऐसे सेवाभावी कार्य समाज को सशक्त एवं संवेदनशील बनाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *