Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

भोजपुरिया कला हाट में पहुंचे बिहार के राज्यपाल, भारत का स्वत्व विषय पर किया संबोधन

भोजपुरिया कला हाट में पहुंचे बिहार के राज्यपाल, भारत का स्वत्व विषय पर किया संबोधन

बेतिया, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में रविवार को भोजपुरिया कला हाट का आयोजन बेतिया के बड़ा रमना स्थित प्रेक्षागृह में हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल डॉ आरिफ मोहम्मद खान ने भारत का स्वत्व विषय पर अपना संबोधन दिया, जो लोगो ने खूब पसंद किया। ‌

दूसरी तरफ राज्यपाल सहित सभी अतिथि कला हाट का भ्रमण भी किया। इस कला हाट में भोजपुरी हस्तकला, सिक, बाँस व मूँज कला, काष्ट कला, मूर्ति कला, सिलाई-कढ़ाई कला, स्वादिष्ट व्यंजन, पेंटिंग, घरेलू उद्योग आदि से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे प्रदर्शनी के अतिरिक्त बिक्री के लिए भी सामान उपलब्ध रहा।

राष्ट्रगान के पश्चात् दीप-प्रज्वलन और संस्कार भारती का ध्येयगीत हुआ फिर स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण प्रसंग अंगरेजी मुखबिर फणीन्द्रनाथ घोष की क्रांतिकारियों द्वारा बेतिया मीना बाजार में हत्या पर आधारित डॉ दिवाकर राय रचित भोजपुरी नाटक फनिया-वध का लोकार्पण हुआ।

साथ ही राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान के हाथों एक दर्जन से ज्यादा हर क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

इसके पश्चात् स्वागत -सम्मान आदि के बाद उनके समक्ष थारू लोकनृत्य झमटा की प्रस्तुति हुई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त अवसर पर स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल सहित संस्कार भारती के अधिकारी सहित कार्यकता व श्रोता शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *