Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

श्री श्याम मंदिर में 182वां श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

कार्यक्रम में श्रद्धालूओं को खिलाते महाप्रसाद

रांची, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से शनिवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 182वें श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों की सहभागिता रही और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने “आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी” के भजनों में स्वर मिलाते हुए भावपूर्वक ठाकुर जी से भोग स्वीकार करने की प्रार्थना की। पूरे परिसर में जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि श्री खाटू नरेश, बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल सहित अन्य देवी-देवताओं को विधिवत भोग अर्पित किया गया। इसके बाद महाप्रसाद को विशाल भंडारे में सम्मिलित किया गया। भंडारे में वेजिटेबल उपमा, इडली, चटनी और केसरिया जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया, जबकि खीर-चूरमा का विशेष भोग परंपरानुसार सर्वप्रथम अर्पित किया गया।

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर और हरमू रोड पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आयोजकों के अनुसार अनुष्ठान में 2800 से अधिक भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल के पदाधिकारियों सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

भंडारे के अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, यजमान अशोक गाड़ोदिया एवं चंदा गाड़ोदिया सहित मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग का भजन गायन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।———

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *