बोकारो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का भव्य स्वागत


बोकारो, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बोकारो पहुंचे। उनके आगमन पर बोकारो एयरपोर्ट पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल सुनील भास्कर, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री के बोकारो आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमे में दिनभर हलचल बनी रही।
(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार



