Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ऑटो की टक्कर से दादी की मौत, बेटे-पाेती का अस्पताल में चल रहा उपचार

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की आज मौत हो गई, जबकि बेटे और उसकी मासूम पाेती अस्पताल में उपचाररत हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत मड़वा नेवादा गांव निवासी अनिल कुमार आदिवासी (30) रविवार की रात अपनी मां 70 वर्षीय केसरी देवी और तीन वर्षीय पुत्री ज्योति को बाइक पर बैठाकर ककरद गांव से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अमोई गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा की मदद से तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सभी को ट्रामा सेंटर मीरजापुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को बुजुर्ग महिला केसरी देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि अनिल कुमार और उसकी पुत्री ज्योति का उपचार जारी है। अनिल कुमार अपनी बुआ के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक लालगंज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *