Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

क्रिसमस की शानदार शुरुआत, बच्चों ने शांता बनकर मोहा मन

समारोह में जुटे बच्चे सहित अन्य

रांची, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आईफा इंटरनेशनल की ओर से रांची में रविवार को धूमधाम से क्रिसमस फीवर की रंगारंग शुरुआत हुई। इस अवसर पर ड्रेस लाइक शांता तथा पेंटिंग कंपटीशन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। नन्हे-नन्हे सांता बने बच्चों ने रैंप वॉक कर दर्शकों का दिल जीता।

पूरे परिसर में क्रिसमस की खुशियां, उल्लास और बच्चों की मुस्कान छाई रही। बच्चों की मस्ती मुस्कान ने आयोजन को यादगार बनाया। नन्हें बच्चे आकर्षक का मुख्य केंद्र बने। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता भाव रंगों के माध्यम से निखरकर सामने आई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार डायरेक्टर मोहम्मद साबिर हुसैन के जरिये प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में सगुफता बानो, सदाना परवीन तथा अलमा हसन बतौर मुख्य रूप से शामिल हुए। समारोह में बड़ी संख्या में बच्चे अभिभावक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *