Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जीएसटी रिफॉर्म से सभी वर्ग का बढ़ेगा व्यापार, सुधरेगी देश की अर्थव्यवस्था : सांसद

व्यापारी से मुलाकात करते सांसद रमेश अवस्थी व अन्य का छायाचित्र

कानपुर, 29 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । जीएसटी रिफॉर्म से छोटे, मध्यम और बड़े सभी वर्ग के व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा और इसका लाभ सीधे देश की अर्थव्यवस्था को होगा। जिसे लेकर हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का नारों के साथ व्यापारियों और आम जनमानस मिलकर इसका प्रचार प्रसार करेंगे। यह बातें सोमवार को सांसद रमेश अवस्थी ने कही।

जीएसटी के अंतर्गत किये गए बदलाव को लेकर लगातार भाजपा के जनप्रतिनिधि व्यापारियों के बीच जाकर जीएसटी रिफॉर्म से आम जनमानस व व्यापार जगत को मिलने वाले लाभ की जानकारी समाज तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज गोविंदनगर विधानसभा के पनकी पावर हाउस बाजार में घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार के नारों के साथ पहुंचे। इस दौरान सांसद ने व्यापारियों से मुलाकात की।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि जीएसएसटी रिफॉर्म का सीधा लाभ आम जनमानस और व्यापारी वर्ग को मिल रहा है और इससे व्यापार जगत को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने खिलौने, मूर्तियां सजावट मोबाइल, स्वदेशी हो भारत का स्टाइल का नारा दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी,कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर प्रत्येक मंडल के प्रमुख बाजारों में जाकर व्यापारियों से सतत संवाद और संपर्क करके जीएसटी संशोधनों पर चर्चा करेगी।

जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, अभिनव दीक्षित, सीमा एमबीए, ललित उपाध्याय, कौशलेंद्र सिंह परिहार आदि कार्यकर्ताओं के साथ दुकान दुकान जाकर व्यापारियों से सम्पर्क और संवाद किया।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *