Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

मुंबई में जीएसटी अधीक्षक अंकित अग्रवाल 5 लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सीबीआई (लोगो)

मुंबई, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक अंकित अग्रवाल को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह राशि 17 लाख रुपये की कुल मांग में से आंशिक भुगतान थी।

सीबीआई ने बताया कि एजेंसी ने 22 दिसंबर को एक निजी कंपनी के निदेशक की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अधीक्षक ने कंपनी का ऑडिट 26 नवंबर को किया और 98 लाख रुपये का कर बकाया दिखाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में आरोपी ने 17 लाख रुपये में मामला निपटाने पर सहमति जताई और 22 दिसंबर को पांच लाख रुपये की पहली किस्त लेने की बात तय हुई।

सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। इसके बाद मुंबई स्थित उसके आवास पर तलाशी ली गई, जहां से 18.30 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई। इस दौरान एजेंसी को इसी साल अप्रैल में खरीदी गई 40.315 लाख रुपये की संपत्ति और जून 2024 में खरीदी गई 32.10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले।

सीबीआई ने आरोपी के कार्यालय में भी तलाशी ली और निजी कंपनी के लिए तैयार किए जा रहे ऑडिट रिपोर्ट से संबंधित डिजिटल साक्ष्य जब्त कर लिए। सीबीआई ने बताया कि जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

———–

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *