Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

स्वास्थ्य विभाग 131 करोड़ की लागत से डोरंडा में बननेवाले नए भवन में होगा शिफ्ट

बैठक में सचिव अजय सिंह की फाइल फोटो

रांची, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार ने वर्तमान नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग को पुराने स्वास्थ्य सामुदायिक भवन डोरंडा भवन को फिर से निर्माण करते हुए वहीं पर नई जगह शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नेपाल हाउस में मौजूद स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार का कार्यालय डोरंडा के इस नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी। 131 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले इस नए अत्याधुनिक स्वास्थ्य भवन में सचिवालय, निदेशालय (डायरेक्टरेट) के साथ-साथ विभागीय कार्यालय को भी स्थानांतरित किया जाएगा। यही से स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पूरी तरह से संचालित होगी। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेपाल हाउस में गुरुवार को हुई बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। बैठक में सचिव अजय सिंह ने निर्देश दिया कि इसपर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए ताकि काम शीघ्र शुरू हो सके।

इसके अलावे बैठक में धनबाद और जमशेदपुर के मेडिकल कॉलेजों में बड़े स्तर पर विस्तार करते हुए यहां यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में बढ़ोतरी करने का भी निर्णय लिया गया है। यहां नए हॉस्टल व 450 बेड का अस्पताल तैयार होगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि विभिन्न पीजी हॉस्टल को ओपीडी के रूप में तैयार किया जाए।

विभाग के अनुसार शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज अस्पताल धनबाद में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां अब कॉलेज में 100 की जगह 250 अंडरग्रेजुएट (एमबीबीएस) सीटों की व्यवस्था होगी।

स्वास्थ्य विभाग बढ़े हुए छात्रों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था करेगा। इसी कड़ी में 450 बेड के नए अस्पताल भवन के निर्माण की योजना बनाई है, जिसमें पुराने अस्पताल की मरम्मत, इमरजेंसी ब्लॉक का उन्नयन और एकेडमिक ब्लॉक की मरम्मत जैसे कार्य शामिल है। बढ़ी हुई सीटों के अनुसार सभी मेडिकल सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा।

विभाग की माने तो होस्टल का निर्माण एनएमसी गाइडलाइन के अनुसार एनएमसी के मानकों के अनुरूप नए हॉस्टलों का निर्माण होगा, जिनमें यूजी छात्रों, पीजी छात्रों, जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट, नर्सिंग स्टाफ के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही यहां इनडोर–आउटडोर खेलकूद की भी व्यवस्था होगी।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल नॉर्थ और साउथ कैंपस में विभाजित है। दोनों को एक रैंप से जोड़ा जाएगा। विभाग के अनुसार पूरे निर्माण कार्य में 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

बैठक में उन्होंने धनबाद के साथ–साथ जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भी सुधार करने और सीटों में विस्तार की घोषणा की गई। कॉलेज में 250 यूजी सीटें सीटें होंगी। बैठक में इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 150 पीजी सीटें और 30 सुपर स्पेशियलिटी (पोस्ट-पीजी) सीटें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने विभागीय निर्णय अनुरूप अस्पताल में बेड बढ़ाने, हॉस्टल निर्माण और सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। बैठक में कई अधिकारी पदाधिकारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *