स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल से गायब नवजात के बरामद होने पर जताया संतोष


धनबाद, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एसएनएमसीएच अस्पताल धनबाद से गायब हुई आदिवासी नवजात शिशु को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप देने की बात से खुशी और संतोष जताते हुए कहा कि उनके रहते किसी भी आदिवासी परिवार या बच्चों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
जिस तत्पकरता के साथ प्रशासन ने बच्चेे को सकुशल बरामद किया है। वह सरकार और प्रशासन की संवेदनशीलता का प्रमाण है। घटना की गंभीर को देखते हुए डॉ. अंसारी ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि इलाज के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की किसी भी लापरवाही पर संबंधित उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने धनबाद पुलिस और जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि तेज और मानवीय कार्रवाई से एक मां को उसकी खोई हुई संतान वापस मिली, जो सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को भी संवेदनशील शासन का उदाहरण बताया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का सीधा संबंध करोड़ों लोगों से है और जनता का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है, जिसकी रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



