Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

हेमंत सरकार ने झारखंड के आदिवासियों के साथ किया छल : सांसद

आदिवासी पार्टी की बैठक की तस्‍वीर

रांची, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने झारखंड की हेमंत सरकार पर आदिवासियों को छलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो की इंडिया गठबंधन सरकार ने अब तक पेसा कानून, ट्राइबल सब प्लान और स्थानीय नीति को लागू नहीं की है। रोत सोमवार को मांडर के बनहोरा स्थित

टाना भगत सभागार पार्टी की बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

मौके पर पार्टी के झारखंड के प्रभारी और विधायक थावर चंद्र डामोर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूत करने और आदिवासी समाज के मुददों पर संघर्ष करने का आग्रह किया।

पार्टी के बैठक की अध्यटक्षता प्रेम शाही मुंडा ने की। वहीं बैठक का संचालन पार्टी के महासचिव कृष्ण हांसदा किया।

बैठक में झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई और कहा गया कि भारत आदिवासी पार्टी के संगठन को जिला स्तर ग्राम स्तर पर संगठन मजबूत किया जाएगा। बैठक में वर्तमान की सामाजिक परिस्थितियां और पार्टी के समक्ष सामाजिक मुद्दे जिसमें पेसा कानून, आदिवासियों की संवैधानिक अधिकार, सरना कोड की मांग और घाटशिला उप चुनाव के विषय पर गहन मंथन किया गया।

वहीं मौके पर भारत आदिवासी पार्टी में पेसा कानून के मुख्य प्रशिक्षक पंचानन सोरेन ने आदिवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीl

बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

– भारत आदिवासी पार्टी पूरे दमखम के साथ घाटशिला चुनाव उम्मीदवार उतारेगीl

– जनवरी 2026 तक पूरे प्रदेश कमेटी जिला कमेटी का कमेटी को गठन करने का निर्णय लिया गया।

– झारखंड में आदिवासियों के हितों के लिए पार्टी जन आंदोलन करेगी।

बैठक में पार्टी के अध्यक्ष अजय कच्छप, रांची जिला अध्यक्ष सुरेंद्र लिंडा, सचिव अभय भूट कुवर, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुशील बारला, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मदन सोरेन, सिमडेगा जिला अध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की, खूंटी जिला अध्यक्ष दीपक टूटी, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष महादेव मिंज सहित अन्य शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *