Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में हाईटेक हुए रैन बसेरे, घर जैसा आराम

प्रतीक

— नगर निगम ने ठंड बढ़ते ही रैन बसेरों में तैयारी शुरू की,26 स्थानों पर रैनबसेरा, वाई फाई से होगें लैस

वाराणसी,3 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । सर्दियों के मौसम में गलन और धुंध के दस्तक देते ही वाराणसी नगर निगम प्रशासन ने अपने रैन बसेरों को दुरूस्त करने के साथ इसे हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सीजन में नगर निगम के रैन बसेरे (शेल्टर होम) केवल सिर छुपाने की जगह नहीं होंगे, बल्कि उन्हें हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा, जिससे लोगों को घर जैसा सुरक्षित और आरामदायक माहौल मिल सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने इसमें प्रवेश के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया है।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सभी शेल्टर होम में सैनिटरी वेंडिंग मशीन, अलग शौचालय, शिशुओं के लिए दूध पिलाने का कमरा, छोटे बच्चों के लिए खिलौने, छोटे बच्चों के लिए पालने, वाई-फ़ाई इन्टरनेट सुविधा रहेगी। खास बात यह है कि ठंड से बचाव के लिए हीटर व अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बुधवार को नगर के सभी रैन बसेरा को सभी सुख सुविधाओं से युक्त स्मार्ट रैन बसेरा बनाये जाने के निर्देश दिया है। नगर निगम प्रशासन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 13 स्थाई तथा 13 अस्थाई रैन बसेरा, इस प्रकार कुल 26 रैन बसेरा इस बार बेघर और जरूरतमंद लोगों को ठहरने के लिये तैयार कर रहा है।

नगर निगम के जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार स्थायी शेल्टर होम क्रमशः वाराणसी सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा तिराहा स्थित चुंगी भवन, काशी स्टेशन से पहले सफाई चौकी, बेनियापार्क के सामने, हरिश्चन्द्र कालेज के पास, टाउन हाल व्यायामशाला स्थित भवन, जवाहर नगर इंगिलशिया लाईन कैण्ट रेलवे स्टेशन के सामने, पेट्रोल पम्प के सामने संकटमोचन मंदिर रोड, कैण्ट पुराना माल गोदाम चुंगी, पी0जी0 अग्रशेन मार्ग शिवपुर, सेट्रल जेल रोड गुरूद्वारा के पास कैण्ट, बहादुरपुर रोड बड़ाव सब्जीमण्डी के पास, रामनगर थाना के पास बनाया गया है। इसी तरह अस्थायी शेल्टर होम क्रमशः नेहरू मार्केट टाउनहाल, चितरंजन पार्क (पुरूष), चितरंजन पार्क (महिला), राजेन्द्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेध प्लाजा के सामने, पुलिस लाईन ओवर ब्रिज के नीचे, भैसासुर घाट राजघाट के निकट, अंधरा पुल चौकाघाट के बीच फ्लाई ओवर व्रिज के नीचे (पुरूष), अंधरापुल चौकाघाट के बीच फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे (महिला), कैण्ट रोडवेज परिसर लाईन नेहरू मार्केट (पुरूष), कैण्ट रोडवेज परिसर लाईन नेहरू मार्केट (महिला), इंगलिशिया लाईन नेहरु मार्केट (पुरूष), इंगलिशिया लाईन नेहरु मार्केट (महिला) के लिये बनाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *