Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बांदा में हाई-लेवल साइबर जागरूकता कार्यशाला, डीजीपी ने दिए सतर्कता के मंत्र

कार्यशाला में मौजूद पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी

बांदा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्थित प्रेक्षागृह में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन डॉ. संजीव गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस., पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर दीक्षा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से सहभागिता करते हुए साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा बैंकिंग/यूपीआई धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने ओटीपी व पिन साझा न करने, मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। डीजीपी ने बताया कि साइबर अपराध मुख्यतः लालच, लापरवाही, ऑनलाइन गेमिंग की लत और भय (डिजिटल अरेस्ट) के कारण होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तारी या जुर्माना नहीं मांगती।

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने डिजिटल अरेस्ट और वीडियो कॉल ब्लैकमेल जैसे नए स्कैम से आगाह किया। साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने सरल भाषा में साइबर अपराधों के तरीकों और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने संचार साथी, Have I Been Pwned और VirusTotal जैसी उपयोगी वेबसाइटों की जानकारी दी तथा मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का भी समाधान किया गया।

कार्यशाला में जनपद बांदा के विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु गुप्ता, व्यापारी संगठन व आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम को चित्रकूटधाम रेंज के सभी जनपदों, थानों और साइबर सेल से वर्चुअली जोड़ा गया तथा यूट्यूब लाइव के माध्यम से भी प्रसारित किया गया।

समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने साइबर अपराधों से जुड़े नवीन कानूनों, आईटी एक्ट के प्रावधानों और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पर जानकारी दी। अंत में पुलिस अधीक्षक बांदा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *