Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांगड़ा-चंबा से भारतीय सेना में अब तक सर्वाधिक चयन, प्रथम बैच में 1233 का चयन

भर्ती हुए युवा सेना के3 अधिकारियों के साथ।

धर्मशाला, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) पालमपुर ने कांगड़ा एवं चंबा जिला से भारतीय सेना में भर्ती हेतु अब तक के इतिहास में सर्वाधिक अभ्यर्थियों का चयन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। निदेशक एआरओ पालमपुर कर्नल विशाल शाह ने बताया कि प्रथम बैच के अंतर्गत कुल 1233 चयनित अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिये सफलतापूर्वक रवाना किया जा चुका है, जहां उनका सैन्य प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है।

वहीं द्वितीय बैच के अंतर्गत लगभग 472 और चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षण केंद्रों के लिये भेजा जाएगा। कर्नल शाह ने इस उपलब्धि के लिए जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा, एडीएम शिल्पी बेक्टा और एसडीएम मोहित रत्न का एआरओ की तरफ से आभार जताया। उनका कहना है कि जिला प्रसासन ने सेना भर्ती में सदैव सहयोग किया और बेहतर समन्वय स्थापित किया। प्रशासन के सहयोग के बिना यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव नहीं हो पाती। पुलिस तथा संबधित प्रशासन के सक्रिय सहयोग ने भी भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कर्नल विशाल शाह ने कहा कि एआरओ पालमपुर की पूरी टीम सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देती है तथा उनके उज्ज्वल, गौरवपूर्ण एवं अनुशासित सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है। कार्यालय भविष्य में भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिये निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *