Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बीसीआई टाइटेनियम स्मैश लीग महिला एकल वर्ग में हिमानी बनी विजेता

विजेता टीम की हिमानी गुप्‍ता सहित अन्‍य

रांची, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

बीसीआई टाइटेनियम स्मैश लीग का आयोजन सोमवार को रांची में किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बीसीआई के मेंटर किशोर कुमार मंत्री ने लीग का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। महिला एकल वर्ग में हिमानी गुप्ता विजेता और नेहा सिंघानिया उपविजेता रहीं। पुरुष एकल में प्रिंस अग्रवाल ने खिताब अपने नाम किया, जबकि शिव प्रकाश अग्रवाल उपविजेता रहे। महिला युगल में हिमानी गुप्ता और प्रीति अग्रवाल की जोड़ी विजेता बनी। पुरुष युगल में प्रिंस अग्रवाल एवं रणधीर कुमार सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि प्रह्लाद कुमार अग्रवाल तथा सौरभ घोष उपविजेता रहे। मिक्स्ड डबल्स में प्रथमेश अग्रवाल और वनीशा अग्रवाल विजेता और प्रिंस अग्रवाल एवं गुंजन सर्राफ उपविजेता बने। किड्स वर्ग में गुरमीत ग्रोवर और वंदना अग्रवाल विजेता रहे, जबकि तनिष्क बजोरिया एवं शनविका घोष उपविजेता बने।

विशेष पुरस्कारों में ऊर्जावान खिलाड़ी का सम्मान अमित किशोर और उत्सव जालान को मिला। वहीं बेस्ट स्मैश ऑफ द लीग का पुरस्कार सौरभ घोष को प्रदान किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में उत्सव जालान, अमित किशोर और सुदर्शन अग्रवाल ने योगदान दिया। आयोजन के दौरान सभी प्रायोजकों को सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर बीसीआई के निदेशक धीरज ग्रोवर, अजय कुमार, बीसीआई टाइटेनियम की अध्यक्ष हिमानी गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ शिप्रा साह, सचिव अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *