Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

हिंदू छात्र संघ ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

कार्यक्रम की तस्‍वीर

रांची 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिंदू छात्र संघ ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को लेकर मंगलवार को रांची में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएसपीएमयू (डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय) के मुख्य द्वार पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया।

मौके पर हिंदू छात्र संघ ने इस मामले को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार मानवता के खिलाफ है। छात्र संघ ने भारत सरकार से पीड़ित अल्पसंख्यकों की हरसंभव मदद करने की मांग की। साथ ही देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करने की भी अपील की।

प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ के सदस्यों ने पुतला दहन के साथ-साथ बांग्लादेश का झंडा जलाकर भी विरोध जताया। इसके अलावा बांग्लादेश और युनुस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने यह भी मांग किया कि भारत की ओर से बांग्लादेश को दी जाने वाली सहायता पर पुनर्विचार किया जाए और ऐसी सहायता रोकी जाए।

हिंदू छात्र संघ ने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक और दुखद हैं। इस दौरान संगठन ने देश की अन्य राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब विदेशों में अन्य समुदायों के साथ घटनाएं होती हैं तो कई लोग सड़कों पर उतर आते हैं, लेकिन हिंदुओं के साथ हुई घटनाओं पर चुप्पी साध ली जाती है। छात्र संघ ने स्पष्ट किया कि वे और देश के हिंदू ऐसे मामलों में शांत नहीं बैठेंगे और अपना विरोध लगातार दर्ज कराते रहेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *