Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

गिरफ्तार अभियुक्त

फिरोजाबाद, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने रविवार देर रात्रि वांछित शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

सीओ सिरसागंज अनिमेश सिंह ने आज बताया कि थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि चोरी की मोटर साइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में ग्राम सराय शेख के आस-पास क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो संदिग्ध ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ कार्यवाही की गयी। जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस एवं एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त की पहचान गैंगस्टर भीकम पुत्र पप्पू निवासी गिहार कालोनी सिरसागंज के रूप में हुई है, जो थाना सिरसागंज का वांछित अभियुक्त भी है। सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *