Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

रोडवेज परिसर पर खड़ी बसे

जौनपुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । परिवहन विभाग ने दीपावली और छठ पर्व मद्देनजर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। ड्यूटी पर रहने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ममता दुबे ने शनिवार को बताया कि परिवहन निगम ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय किया है। मुख्यालय स्तर से त्योहारों को देखते हुए चालक-परिचालकों की 18 से 30 अक्टूबर तक 13 दिन की नियमित ड्यूटी लगाई गई है। इंसेंटिव स्कीम के तहत, जो कर्मचारी 12 दिन लगातार ड्यूटी करते हुए प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर (कुल 3600 किलोमीटर) पूरे करेंगे, उन्हें 4800 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं, जो कर्मचारी 13 दिन की अवधि में उपस्थित होकर 3900 किलोमीटर पूरे करेंगे, उन्हें 5850 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा, निर्धारित किलोमीटर से अधिक संचालन करने पर संविदा चालक एवं परिचालकों को प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।————

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *